सीतापुर, फरवरी 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया। ऑपरेशन सिंदूर विषय पर आधारित विशेष प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया और सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों-विधायक पल्टूराम, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा और महंत महेंद्र दास-के स्वागत तथा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी सहित प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती ...