नई दिल्ली, जुलाई 23 -- कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर विदेश नीति को लेकर निशाना साधा। बुधवार को उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर मामले में किसी भी देश ने भारत की मदद नहीं की। साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से बार-बार किए जा रहे भारत और पाकिस्तान जंग रुकवाने का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में अन्य देशों के दौरों को लेकर कहा, 'मोदी सरकार ने हमारी विदेश नीति तबाह कर दी है। किसी देश ने हमारा समर्थन नहीं किया।' भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए थे। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 सैलानियों को मार दिया था। इसके जवाब में भारत ने सैन्य कार्रवाई की थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.