प्रयागराज, दिसम्बर 30 -- दिव्याभा कॉन्वेंट एंड इंटर कॉलेज अल्लापुर में सोमवार को वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव कुमार बाजपेई ने दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर, रामायण और योग पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रुचि राय, कात्यायनी बाजपेई, सुधीर द्विवेदी, एलके अहेरवार, अशोक राठौर, शशि त्रिवेदी, सुमन मिश्रा, संजय, भुवनेश्वरी सक्सेना उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...