मधेपुरा, मई 24 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को एनडीए कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। उदाकिशुनगंज नगर अध्यक्ष हरिलाल मंडल और प्रखंड मंडल अध्यक्ष बादल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा प्रखंड परिसर से निकल कर बैंक चौक, गुदरी चौक, दुर्गा मंदिर चौक, सरयुग चौक, पटेल चौक, जेल चौक होते हुए पुन प्रखंड परिसर में आकर संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष सैलानियों की हत्या का करारा जवाब आपरेशन सिंदूर से दिया गया है। देश के वीर सपूतों ने आतंकियों के सभी ठिकानो पर हमला कर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबुर कर दिया। मौके पर जदयू नेता प्रदीप मंडल ने कहा कि हिन्दुस्तान पर हमला करने वालों को हमारी सेना बर्दाश्त नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.