देवरिया, मई 20 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों ने बरहज में शौर्य सम्मान में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की समाधि से विधायक दीपक मिश्र शाका, चेयरपर्सन श्वेता जायसवाल, संजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में यात्रा निकली। नगर के रेलवे तिराहा, बस स्टेशन, मुख्य चौक होते हुए अटल तिराहा पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। देशभक्ति गीतों से माहौल देश भक्ति के रस में सराबोर हो गया। वक्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर को देश के लिए गौरव का प्रतीक बताया। इस दौरान श्यामसुंदर जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, काशीपति शुक्ल, मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्त, जितेंद्र तिवारी, रिंकू मल्ल, रामजी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...