भागलपुर, मई 26 -- भारतीय जनता पार्टी के सुल्तानगंज विधानसभा के सजौर मंडल में मंडल अध्यक्ष नीरज प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में रविवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान सह मंडल कार्य समिति बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी श्वेता सुमन उपस्थित रही। मंडल प्रभारी श्वेता सुमन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरे विश्व में मोदी की दूरदर्शिता और भारतीय सेवा के पराक्रम और शौर्य का एक ज्वलंत नमूना है। जो अभी खत्म नहीं हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारत की नारी आभारी है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देने और संगठन द्वारा दिए गए निर्देश को एक-एक कार्यकर्ता को बताया। मंच संचालन मंडल के महामंत्री मनोज झा ने किया। तिरंगा यात्रा सजौर बाजार में निकाला गया।

हिंदी...