मोनी देवी, सितम्बर 8 -- भारत 70 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करेगा। इन कैदियों को कल यानी मंगलवार को रिहा किया जाएगा। इससे पहले भी भारत की तरफ से कई बार पाकिस्तानी कैदियों को सजा पूरी करने के बाद रिहा किया जा चुका है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह कैदियों की पहली रिहाई होगी। इन कैदियों को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाएगा। ये कैदी विभिन्न मामलों में भारत की विभिन्न जेलों में बंद थे। इनमें कुछ महिलाएं और बुजुर्ग भी हैं। अधिकतर अवैध तरीके से भारत की सीमा में दाखिल हुए थे। कुछ लोग मछली पकड़ते हुए भी भारतीय जलक्षेत्र में आ गए थे। कुछ पर वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप था। अटारी सीमा पर विभिन्न एजेंसियों की मौजूदगी में इन कैदियों को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले किया जाएगा।पाकिस्तान से भी भारतीयों की रिहाई की उम्मीद पहलगाम आतंकी हमले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.