नई दिल्ली, अगस्त 18 -- यूपी के मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने गुंडई दिखाते हुए गांव गोटका निवासी सेना के जवान को बंधक बना लिया और खंभे से बांधकर बर्बरता के साथ लाठी-डंडों से पीटाई की है। बचाव में आए उनके चचेरे भाई के साथ भी टोलकर्मियों ने मारपीट की। टोलकर्मियों ने सेना के जवान का आईकार्ड और मोबाइल भी छीन लिया है। पूरी वारदात टोल पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव गोटका के ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई तो आरोपी टोलकर्मी फरार हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। एसएसपी ने बताया कि फुटेज के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सरूरपुर के गांव गोटका निवासी कपिल सेना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.