मोतिहारी, मई 8 -- आदापुर, एक संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इंडो नेपाल सीमा पर अर्द्धसैनिक बल एसएसबी व पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। पुलिस- प्रशासन प्रत्येक संवेदनशील जगहों पर पूरी मुश्तैदी के साथ नजर रख रही है। एसएसबी के जवानों द्वारा प्रत्येक बॉर्डर ओपी क्षेत्र में सघन गश्त की जा रही है। सीमा पार से होनेवाली प्रत्येक आवाजाही पर कड़ी निग़ाहबानी हो रही है। मुसहरवा, हरपुर, नायक टोला, घोड़ासहन, बेलदरवा, लाला छपरा, कोरैयां, चंद्रमन, महुआवा बीओपी पर 71 वी बटालियन के एसएसबी जवान काफी सतर्कता के साथ तैनात हैं। वही, सीमा पार नेपाल के सशस्त्र प्रहरी भी भारतीय जवानों से सुरक्षा तालमेल के साथ बॉर्डर पर डटा हुआ है। स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम श्यामपुर बाजार, आदापुर, नकरदेई व पंचपोखरिया रेलवे स्टेशनों, डाक घर, बैंकों सहित अन्य सार्वजनिक जगहों की सघन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.