नई दिल्ली, फरवरी 18 -- भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष को लेकर एक सनसनीखेज दावा सामने आया है। मशहूर एविएशन इतिहासकार और विश्लेषक टॉम कूपर ने दावा किया है कि भारतीय वायु सेना (IAF) ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के किराना हिल्स स्थित परमाणु फैसिलिटी सेंटर पर हमला किया था। कूपर ने जोर देकर कहा है कि इस दावे के समर्थन में उनके पास प्रमाण भी मौजूद हैं। एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कूपर ने आधिकारिक इनकार के बावजूद अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा कि उनके पास हमले की पुष्टि करने वाले कई सबूत हैं। उन्होंने बताया कि इस हमले का समय और तरीका यह दर्शाता है कि इसके पीछे का उद्देश्य केवल दुश्मन को रणनीतिक संदेश देना था। कूपर ने विस्तार से बताया कि किराना हिल्स जैसे स्थान पर हमला करने का मतलब है कि आप बहुत अधिक क्षति पहुंचाए बिना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.