रांची, मई 9 -- खलारी-पिपरवार, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय सेना द्वारा हाल में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पूरे देश में गर्व की लहर दौड़ गई है। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई सटीक और साहसी कार्रवाई से भारत की सैन्य ताकत और रणनीतिक क्षमता का वैश्विक स्तर पर लोहा माना जा रहा है। इस सफलता से खलारी-पिपरवार क्षेत्र समेत पूरे देश में खुशी और उत्साह का माहौल है। आम जनता से लेकर जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों तक ने सेना के इस कदम का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की है। भाजपा नेता दिलीप पासवान ने कहा कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। देवकीनंदन शर्मा ने सेना की वीरता को सलाम करते हुए कहा कि सेना ने दुश्मन को करारा जवाब देकर दिखा दिया है कि भारत कमजोर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.