बागपत, मई 19 -- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को गांव निवाड़ा में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा खूबीपुर निवाड़ा के भजन बिहार से शुरू होकर सोनीपत मोड़ होते हुए श्री शिव मंदिर पर सम्पन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लता सिसोदिया ने किया, जिसमें दर्जनों महिलाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, जय हिंद की सेना और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से वातावरण देशभक्ति में सराबोर हो गया। कार्यक्रम की जिला संयोजिका मीनाक्षी सिसोदिया व राखी राजपूत ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा द्वारा देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। बागपत देहात मंडल में महिला मोर्चा ने इस आयोजन की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंक के ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.