बक्सर, मई 25 -- फोटो संख्या-31, कैप्सन- रविवार को किला मैदान में तिरंगा लेकर निकलते भाजपा नेता सौरभ तिवारी व अन्य। बक्सर, निज संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर किला मैदान से भारत माता की मूर्ति स्थल तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ता पाकिस्तान विरोधी व भारतीय सेना के सम्मान में गगनभेदी नारे लगा रहे थे। जुलूस के बाद उपस्थित जन समूह और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस का लोहा दुनिया मानती है। पाकिस्तान व उनके आतंकियों को भारतीय सेना और वैज्ञानिकों ने औकात बताया है। सेना को प्रधानमंत्री ने खुली छूट दे दी है। सेना का मनोबल और उत्साह शिखर पर है। नया भारत विरोधियों को घर में घुसकर मारने वाला है। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.