मुरादाबाद, मई 14 -- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने बुधवार को कुंदरकी विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह समेत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। विधायक ठाकुर रामवीर सिंह के नेतृत्व में यात्रा ग्राम नानपुर से प्रारंभ होकर ग्राम हुसैनपुर छीरावली, बिस्कुट फैक्ट्री, डोमघर, कमालपुर फतेहाबाद होते हुए ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा में समाप्त हुई। यात्रा में देशभक्ति के गीत चलते रहे, साथ ही हाथों में तिरंगा थामे कार्यकर्ता नजर आए। यात्रा के बाद विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। सेना ने आतंकी और उनके आकाओं को समझा दिया कि बहनों के सिंदूर छिनने का क्या अंजाम होता है। सेना ने पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों को ध्वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.