गाजीपुर, मई 15 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेवा के सम्मान में क्षेत्र के हार्टमन इंटर कॉलेज की ओर से तिरंगा यात्रा निकली गई, जो विद्यालय से होते हुए स्थानीय बाजार तक गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चे हाथ में तिरंगा ध्वज लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम और आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा लगा रहे। फादर पी विक्टर ने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है, इसे हर हाल में खत्म होना चाहिए। हमारे देश के वीर जवान सपूतों ने अपने जान की बाजी लगाकर आतंकवादी को मिट्टी में मिलने का काम किया है। हमें अपने देश के वीर जवानों पर हम सभी को गर्व है। हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस और पराक्रम से भारत के तरफ गलत निगाह करने वालों को करारा माकूल जवाब दिया गया। वीर जवानों ने देश के प्रति गलत मनसा व निगाह रखने वालों को धूल चटाने का काम किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.