चंदौली, मई 19 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में की गई सफल सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रविवार को सकलडीहा कस्बा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की अगुवाई में यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को सम्मानित करने के लिए निकाली गई। इस दौरान भारत माता के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा। यात्रा की शुरुआत कस्बा स्थित दुर्गा माता मंदिर से हुआ। यात्रा अंबेडकर प्रतिमा चौराहा होते हुए सघन तिराहा पर सम्पन्न हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आए। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं, बल्कि मुंहतोड़ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.