कटिहार, मई 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा निर्दोष नागरिकों की हत्या के विरोध में तथा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शनिवार को भाजपा नगर पश्चिम मंडल के द्वारा तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा की अध्यक्षता उमेश पासवान ने की, जबकि संयोजन में बिट्टू घोष, संजय दुबे और अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। इस कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, महापौर उषा देवी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना झा, युवा मोर्चा प्रभारी बबलु गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना की वीरता और आतंकवाद के खिलाफ सरकार की कड़ी नीति को सलाम किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति नारों के साथ जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.