शामली, मई 24 -- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर थानाभवन में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुरेश राणा ने कहा कि थानाभवन मे तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों ने सेना के पराक्रम को सैल्यूट किया है। इस दौरान मुख्य मार्गो, बाजारों में तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। जम्मू काश्मीर मे पहलगाम में आतंकी घटना के बाद आपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों और उनके ठिकानों को ढ़ेर करने पर सेना के सम्मान में नगर मे तिरंगा यात्रा निकाल गयी। पूर्व मंत्री सुरेश राणा के नेतृत्व मे शुक्रवार को कस्बे एवं आसपास के गांवों के लोगों केसाथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। धार्मिक सामाजिक व्यापारिक राजनेतिक संगठनो के कार्यकताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम का जयघोष कर बातावरण को देश प्रेम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.