प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धि को सम्मानित करने के उद्देश्य से बुधवार को केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) के प्रांगण में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जीएम संजय कुमार श्रीवास्तव ने भारतीय ध्वज फहराकर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया। जीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक साहसिक सैन्य अभियान था, जो सात मई 2025 को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर केंद्रित था। यह कार्रवाई अप्रैल माह में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की करारा जवाब थी, जिसमें कई निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। इस अभियान के तहत कुल नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया और यह पूरी तरह एक सीमित, केंद्रित और नपी-तुली कार्रवाई थी। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.