सहारनपुर, मई 23 -- देवबंद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपरेशन सिंदूर की सफलता का गुरुवार को जश्न मनाते हुए नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगे झंडे हाथों में लेकर भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और उनके शौर्य पर मनोबल बढ़ाया। रेलवे रोड स्थित सुभाष चौक से पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा को रवाना किया। यात्रा की अगुवाई श्री जैन इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड के छात्र कर रहे थे। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह मौजूद रहा। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, ब्लाक प्रमुख पति विजय त्यागी, गन्ना समिति के चेयरमैन डॉ. उपेंद्र सिंह, पूर्व सभासद विजेंद्र वर्मा, सभासद विपिन त्यागी, विपिन भारतीय,यशवंत राणा, राजेश अने...