नई दिल्ली, फरवरी 11 -- भारतीय वायुसेना की ताकत में और इजाफा होने जा रहा है। खबर है कि भारत जल्द ही फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों की बड़ी डील कर सकता है। इसी बीच IAF के वाइस चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने राफेल को ऑपरेशन सिंदूर का हीरो करार दिया है। भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ बीते साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की थी। उस दौरान पाकिस्तानी क्षेत्र में प्रवेश कर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इंडिया टुडे से बातचीत में एयर मार्शल कपूर ने कहा, 'राफेल निश्चित ही चर्चा में है।' उन्होंने राफेल को लेकर कहा कि 'अन्य हीरोज के साथ वो भी ऑपरेशन सिंदूर के हीरो हैं।'भारत आ रहे हैं फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17-19 फरवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.