नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिणी रेंज पुलिस ने मंगलवार को 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत चोरी और गुम हुए 1,000 से अधिक मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए। ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित आर्य ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विशेष पुलिस आयुक्त मधुप तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि आज पुलिस लोगों को सुरक्षा और भरोसा वापस दे रही है। कार्यक्रम में दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके जैन, संयुक्त पुलिस आयुक्त (आईएफएसओ) रजनीश गुप्ता और दक्षिण पूर्वी जिला डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान साइबर अपराध जैसे डिजिटल अरेस्ट, निवेश फ्रॉड और जॉब स्कैम पर नाटकीय प्रस्तुति और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया और 400 से अधिक नागर...