सिमडेगा, सितम्बर 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ऑपरेशन रेड हंट के तहत शनिवार को कुरडेग थाना क्षेत्र से एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी एम अर्शी ने प्रेसवार्ता में बताया कि कुरडेग थाना में दर्ज एक मामले में आरोपी नंद कुमार यादव पिछले 12 वर्षो से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि नंद पर न्यायालय में स्थायी लाल वारंट जारी किया गया था। ऑपरेशन रेड हंट के तहत अभियान चलाकर नंद यादव को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। एसपी ने बताया कि घटना के बाद नंद कुमार यादव अपने पुरे परिवार के साथ तेलंगना राज्य चला गया था। कुछ दिन पूर्व नंद अपने घर वापस आया था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली और उसे गिरफ्तार किया गया। मौके पर एसडीपीओ बैजु उरांव सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...