हमीरपुर, जनवरी 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। ऑपरेशन रक्षा को लेकर संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शहर के लॉज व ब्यूटीपार्लरों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान किशोरियों व युवतियों से काउंसलिंग कर उनसे कार्यों के विषय और परिजनों की सहमति की जानकारी ली। उप महानिदेशक के निर्देशानुसार जनपद में 16 से 30 जनवरी तक चलने वाले ऑपरेशन रक्षा के तहत पहले दिन बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विभा भारती व सदस्य सनत श्रीवास्तव, एएचटीयू प्रभारी आरपी सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन डीसी सफवान अहमद, ओएससी प्रभारी तबस्सुम परवीन, सुपरवाइजर शिखा सोनी, महिला थाना एसआई, व थाने की मिशन शक्ति टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र में होटलों, ब्यूटी पार्लरों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में चेकिंग अभियान चलाकर काम करने वाली किशोरियों और युवतियों की काउंसलिंग की। इस दौरान उन्होंने किशोरियों और युवतियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.