साहिबगंज, फरवरी 1 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के साथ आए परिजन को बाहर से ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाला धागा खरीद कर लाना पड़ा। यह आरोप खुद परिजन नीमचंद उरांव ने लगाया है। उनका कहना था कि वही अपनी पुत्री को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। ऑपरेशन के बाद उसे एक पुर्जे में नाम लिख कर दिया गया। उनका कहना था कि नर्स ने कहा कि यह सामान बाहर से खरीदकर ले आओ। दुकान में पूछने पर उसकी कीमत 339 रुपये बताया गया। उधर, डीएस डॉक्टर देवेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में धागे उपलब्ध हैं। अगर इस प्रकार के मामले सामने आए है तो निश्चित रूप से संबंधित लोगों से जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि खास तौर पर निर्देश दिया गया है कि कोई भी दवाई या फिर सामान खत्म हो तो अस्पताल के प्रबंधक या स्टोर कीपर को इसकी जानकारी दी जाए। सरिया ...