खगडि़या, दिसम्बर 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता ऑपरेशन मुस्कान के तहत खगड़िया पुलिसने विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी किए गए 23 मोबाइल को बरामद करते वास्तविक धारकों को गुरुवार को सौंप दिया गया है। एसपी राके श कुमार ने बताया कि इन बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत तीन लाख 97 हजार 451 रूपए आंकी गई है। जिन लोगों के मोबाइल बरामद किए गए हैं। उसमें से अधिकांश खगड़िया जिले के हैं। जबकि बेगूसराय व नावादा जिले के भी कुछ लोगों के चोरी के मोबाइल को बरामद किया गया है। एसपी ने बताया किय बरामद मोबाइलों में से साईबर थाना के छह, चौथम थाना के दो भरतखंड के छह, मानसी थाना के तीन, चित्रगुप्त नगर थाना के दो, गंगौर, मोरकाही, खगड़िया व परबत्ता थाना से चोरी किए गए एक एक मोबाइल शामिल हैं। इधर कार्रवाई साइबर डीएसपी के नेतृत्व में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...