सीतामढ़ी, मई 14 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता । ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस ने मंगलवार को आठ लाख 75 हजार मूल्य के 35 मोबाइल को बरामद कर उनके मालिक को सौप दिया है । पुलिस ने इस अभियान के तहत अबतक चोरी और गुम हुए 203 मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी डा. शौर्य सुमन ने उनके मालिकों को मोबाइल फोन सौंपा। लंबे अरसे से गुम हुए मोबाइल फोन फिर से वापस पाकर लोगों के चेहरे की खुशी लौट गई। एसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत 35 लोगों को मोबाइल फोन वापस दिया गया है। वापस किए गए मोबाइल फोन की कीमत आठ लाख 75 हजार रुपये आंका गया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में ये मोबाइल फोन चोरी या गुम हुए थे। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत के आलोक में तकनीकी शाखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.