उन्नाव, जनवरी 28 -- उन्नाव। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत जिले की सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा हुए 101 एंड्रॉएड मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए। एसएसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर सर्विलांस टीम अलग-अलग स्थानों से गायब हुए 101 मोबाइल बरामद किए। इसके बाद पुलिस लाइन में मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। अपने खोये फोन दोबारा पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। सितंबर 2024 से अब तक कुल 707 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये तक है। सर्विलांस टीम में कांस्टेबल शुभम तोमर, प्रशांत बालियान, अरुण यादव, सुदीप कटियार, आकाश चौधरी व विवेक को प्रशस्ति पत्र देने की एसएसपी ने घोषणा की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...