छपरा, फरवरी 22 -- छपरा, हमारे संवाददाता l छपरा टाउन थाना परिसर में रविवार का दिन भावनाओं से भरा रहा। "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत पुलिस ने सात लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे। जैसे ही मोबाइल उनके हाथों में आए, महीनों से चिंता और मायूसी झेल रहे चेहरों पर सुकून और खुशी की चमक साफ दिखाई देने लगी। मोबाइल धारकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा के शकील अहमद ,नगर पालिका चौक के टूना राय तथा छोटा तेलपा के विवेक कुमार आदि थे। टाउन थाना में बनाए गए ऑपरेशन मुस्कान की नोडल पदाधिकारी सब-इंस्पेक्टर श्यामली कुमारी ने सभी लाभार्थियों को थाने पर बुलाया और विधिवत पहचान की प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल लौटाए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया। कई लोगों ने बताया कि मोबाइल खोने के बाद उन्हें लगा था कि अब वह कभी वापस नहीं मिलेगा, क्योंकि आज...