औरैया, फरवरी 11 -- सहार, संवाददाता। सहार थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौलिया से लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। ग्राम पिपरौलिया निवासी रिंकी देवी पत्नी राकेश कुमार पाल ने 10 फरवरी 2026 को थाना सहार में तहरीर देकर बताया था कि उसका 11 वर्षीय पुत्र अजय पाल और गांव का ही 14 वर्षीय राज शाक्य पुत्र ओमकार घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना सहार में मुकदमा अपराध संख्या 11/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बच्चों की तलाश के लिए तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ सोशल मीडिया के माध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.