औरंगाबाद, फरवरी 19 -- फोटो - 19 फरवरी एयूआर 19 कैप्शन- बरामद मोबाइल सौंपते थानाध्यक्ष विकास कुमार दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया गया। बम रोड निवासी शिव प्रसाद के पुत्र सुदामा प्रसाद का मोबाइल 10 जनवरी 2025 को चोरी हो गया था, जिसके बाद उन्होंने दाउदनगर थाना में सनहा दर्ज कराया था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सर्विलांस की मदद से मोबाइल की ट्रैकिंग कर उसे बरामद किया। गुरुवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने मोबाइल सुदामा प्रसाद को सौंप दिया। मोबाइल मिलने पर उन्होंने पुलिस के प्रति आभार जताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए व चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए अभियान जारी है। मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई...