गोपालगंज, जनवरी 16 -- बैकुंठपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया गया। बताया गया कि दिघवा दुबौली उत्तर पंचायत के मठिया गांव निवासी दशरथ प्रसाद गुप्ता के पुत्र राकेश प्रसाद गुप्ता का मोबाइल कुछ दिन पहले गुम हो गया था। इसकी लिखित सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं जांच के आधार पर गुम हुए मोबाइल को खोज निकाला। जिसे उन्हें वापस उपलब्ध करा दिया गयाा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...