उन्नाव, दिसम्बर 21 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमखेड़ा जेल रोड मोहल्ला स्थित त्रिरुपति हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में रविवार सुबह सनसनी फैल गई। यहां सफाई कर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना सबसे पहले स्टाफ को मिली, जिन्होंने चीख-पुकार सुनकर हड़कंप मचाया और तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय सफाई कर्मी राजा कुमार सिविल लाइन पूरबखेड़ा मोहल्ला के रहने वाले थे और पिछले 6 वर्षों से अस्पताल में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थे। घटना के दिन वह रोज की तरह नर्सिंग होम पहुंचे और ओटी में चले गए। वहां उन्होंने अपने मफलर का फंदा लटकाकर आत्महत्या कर ली। चचेरे भाई की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई। परिवार में मातम छा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.