गंगापार, मार्च 9 -- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत उतरांव पुलिस ने तीन घंटे के अन्दर गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद किया है। चकिया चांदोपारा गांव से रविवार सुबह एक व्यक्ति के गायब होने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी की अगुवाई में उतरांव पुलिस ने आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाये गए सीसीटीवी कैमरों व अन्य तकनीकी माध्यमों का प्रयोग करके गुमशुदा व्यक्ति को तीन घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया है। गुमशुदा व्यक्ति की सकुशल बरामदगी के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस के सार्थक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.