मैनपुरी, अप्रैल 17 -- कु. आरसी महिला महाविद्यालय में ऑपरेशन जागृति फेस-4 के तहत जागरुक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. शेफाली यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। संयुक्त सचिव डा. सुशीला त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं और महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनना समय की मांग है। ऐसे में मिशन जागृति उन्हें नई दिशा प्रदान कर पथ प्रदर्शित करने का काम करता है। प्राचार्य प्रो. शेफाली यादव ने कहा कि महिलाओं, बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना को विकसित करते हुए सशक्त समाज और राष्ट्र की नींव रखनी होगी। कार्यक्रम अधिकारी डा. सविता ने छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने शानदार रंगोली तैयार की। इस मौके पर शिक्षिका डा. मध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.