मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिले की 40 थानों की पुलिस सोमवार को ऑपरेशन चेतक के तहत 310 मोटर गैराजों की जांच की। इसमें लगे वाहनों के मालिकों के संबंध में गैराज संचालकों से पूछताछ की गई। गाड़ियों का सत्यापन किया गया। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। गैराज के बाद कबाड़ व्यवसायियों के यहां पुलिस टीम पहुंचेगी। कबाड़ व्यवसायियों के यहां रखे गए इंजन व चेसिस के संबंध में जानकारी ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...