रुद्रपुर, फरवरी 24 -- रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत सत्यापन अभियान लगातार जारी है। सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्धों, बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन जांच की। दिनभर चली कार्यवाही में कुल 412 व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ 54 चालान काटे गए। कोतवाली काशीपुर में 71 सत्यापन के दौरान 81 पुलिस एक्ट में 16 और 83 पुलिस एक्ट में 11 चालान किए गए। दिनेशपुर में 24 सत्यापन के साथ 13 चालान, जबकि खटीमा में 74 सत्यापन के दौरान 4 चालान की कार्रवाई की गई। जसपुर, रुद्रपुर और अन्य थाना क्षेत्रों में भी सत्यापन के साथ व...