देहरादून, दिसम्बर 13 -- देहरादून। ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बिना ऑपरेशन बंद आहार नली खोलने के 50 मामलों में सफल इलाज किया है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के हेड डॉ. सचिन देव मुंजाल के कुशल नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। पीओईएमएस के नाम से जानी जाने वाली यह प्रक्रिया ऐक्लेशिया कार्डिया और आहारनली संबंधी अन्य बीमारियों का इलाज करने की एक आधुनिक एंडोस्कोपिक प्रक्रिया है। पारंपरिक सर्जरी की तुलना में बिना चीरा लगाए, कम दर्द देने वाली और मुंह के रास्ते एंडोस्कोप की सहायता से की जाती है। इस प्रक्रिया से मरीज जल्दी स्वस्थ होते हैं और उनके निगलने की क्षमता व जीवन की गुणवत्ता में सुधार आता है। डॉ. सचिन ने कहा कि पीओईएमएस के माध्यम से अब केवल लक्षणों को ही नहीं बल्कि बीमारी की कार्यप्रणाली को भी ठीक करने पर ध्यान दिया जा रहा ...