लखनऊ, सितम्बर 12 -- एंजियोप्लास्टी व बाईपास सर्जरी से राहत पाए मरीजों को दिल की सेहत का खास खयाल रखने की जरूरत है। लापरवाही व डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज करने पर दोबारा बीमारी के उभरने का खतरा रहता है। लिहाजा एंजियोप्लास्टी व बाईपास सर्जरी के बाद कॉर्डियक रिहैब्लिटेशन पर ध्यान दें। नियमित पैदल चलें। कसरत करें। समय-समय पर जांच कराएं। दवाएं खाएं। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं करनी चाहिए। यह सलाह यूके के डॉ. सुधीर राठौर ने दी। वह शुक्रवार को लोहिया संस्थान के पांचवें रिसर्च डे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। एकेडमिक ब्लॉक में कार्यक्रम हुआ। डॉ. सुधीर राठौर ने कहा कि दिल की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। बेढ़ंगी जीवनशैली, बीमारी, तला-भुना भोजन, फास्ट फूड भी बीमारी का एक कारण हो सकता है। उन्होंने बताया कि दिल की बीमारी होने पर एंजियोप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.