भदोही, दिसम्बर 9 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रजपुरा-इंद्रामिल बाईपास मार्ग वन विभाग के पास एक निजी अस्पताल के सामने मृत प्रसूता के स्वजनों ने मंगलवार की सुबह हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उधर, आरोपित डाक्टर, ऑपरेशन करने वाला स्टाफ फरार हो गया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। शहर के हरियांव निवासी राजेश प्रजापति की 28 वर्षीय पत्नी रीता देवी को प्रसव पीड़ा सोमवार की शाम उठी। उसके बाद स्वजनों ने उक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर रात में ऑपरेशन से बेटी पैदा हुई। इस बीच, देर रात डाक्टरों ने प्रसूता को खून की कमी बताते हुए हालत गंभीर होने की सूचना दी। परिवार के लोग आनन-फानन में लेकर वाराणसी को निकले। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। उसके बाद मंगलवार की सुबह स्वजन, रिश्तेदार एवं गांव के लोग अस्पताल के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.