बरेली, फरवरी 16 -- भमोरा। देवचरा के नजदीक बरेली-बदायूं रोड किनारे एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस ने डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नौगवां अहिरान के धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उसकी पत्नी सीमा यादव को पहली संतान जन्म देने के लिए 15 फरवरी की सुबह प्रसव पीड़ा हुई, जिसे लेकर धर्मेंद्र यादव पहले सीएचसी जाने की तैयारी में था। पता चला कि महाशिवरात्रि और रविवार के कारण सीएचसी में डॉक्टर नहीं मिलेंगे, इस वजह से वह अपनी पत्नी को देवचरा के समीप एक निजी अस्पताल में लेकर गया। आरोप है कि डॉक्टर ने सब कुछ ठीक बताते हुए डिलीवरी प्रसव कराने की बात कही। उसके कुछ समय बाद ऑपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.