बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- स्वास्थ्य विभाग की साठगांठ से चल रहे कुछ अस्पतालों में अप्रशिक्षित लोग इलाज कर लोगों की जान से खेल रहे हैं। आए दिन मौत हो रही हैं। भीमपुर दोराहा स्थित राज नर्सिंग होम पर कार्रवाई अभी चल ही रही है, कि अब शहर के मोहल्ला टांडा स्थित अवंतिका अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा है। यहां आपरेशन के बाद प्रसूता और बच्चे की मौत हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह लोधी ने सीएमओ डा. सुनील कुमार दोहरे को शिकायती पत्र दिया है। योगेंद्र सिंह ने बताया कि औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मूढ़ी बकापुर निवासी मुकेश कमार श्रमिक हैं। मुकेश की गर्भवती पत्नी 27 वर्षीय वंदना को अस्पताल के एजेंट द्वारा पांच दिसंबर को अस्पताल स्वस्थ स्थिति में लगाया गया। छह दिसंबर को अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि महिला और बच्चा दोनों की जान खत...