सिद्धार्थ, दिसम्बर 12 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। पीसचसी बढ़नी से रेफर होकर सीएचसी शोहरतगढ़ में गुरुवार को पहुंची एक गर्भवती महिला की नाज़ुक स्थिति में डॉक्टर ने आपरेशन कर बच्ची को बचा लिया। मगर होश न आने पर प्रसुता ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर घर चले गए। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बैरिहवा गांव निवासी धर्मेंद्र अपने पत्नी गुड़िया (21) का प्रसव कराने के लिए बुधवार को पीएचसी बढ़नी ले गए। वहां डॉक्टर व नर्स ने जांच कार्ड पर एचपीआर (कद छोटा होने पर नार्मल प्रसव नहीं कराया जा सकता है) लिखा होने के बावजूद गर्भवती महिला का आपरेशन से प्रसव कराने की बजाए सामान्य प्रसव कराने में लगे रहे। डॉक्टर व नर्स जब काफी देर बीत जाने के बाद और प्रसव नहीं करा पाए तो गर्भवती महिला को सीएचसी शोहरतगढ़ ले जाने की सलाह दी...