हमीरपुर, फरवरी 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में पित्त की पथरी का ऑपरेशन कराने वाले मरीज की इंफेक्शन फैलने की वजह से मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद ऑपरेशन के नाम पर 60 हजार रुपए लिए गए। शहर के एक नर्सिंग होम में कानपुर नगर के अजगरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय मलखान को बीते शनिवार को भर्ती कराया गया था। उसके पुत्र विजय ने बताया कि पिता के पित्त में पथरी थी। उनके पास आयुष्मान कार्ड भी था, लेकिन ऑपरेशन के नाम पर 60 हजार रुपए का पैकेज दिया गया। भर्ती वाले दिन ही पिता का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद से उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को तड़के मलखान की मौत हो गई। विजय का कहना है कि पिता की मौत के बाद उन्हें बताया गया कि इंफेक्शन हो गया था। इलाज के नाम पर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.