बुलंदशहर, फरवरी 4 -- सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के दावों के बीच एक बार फिर 'सुविधा शुल्क' का मामला गरमाया है। सिकंदराबाद के मोहल्ला सराय झांझन निवासी एक युवक ने अस्पताल की महिला डॉक्टर पर अपनी पत्नी के ऑपरेशन के नाम पर आठ हजार रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार, सराय झांझन निवासी युवक ने अपनी पत्नी प्रीति को भर्ती कराया था। वायरल वीडियो में युवक दावा कर रहा है कि ऑपरेशन के नाम पर उससे आठ हजार रुपये की मांग की गई। रात के अंधेरे में रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो जब अधिकारियों तक पहुंचा, तो आनन-फानन में मामले की जांच के निर्देश दिए गए। वहीं मामला तूल पकड़ते ही सीएमएस ने संबंधित महिला डॉक्ट...