मुरादाबाद, मार्च 9 -- पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल में शनिवार रात ऑपरेशन के दौरान दो साल के बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। संभल जिले के सिरसी निवासी शिवानी ने अपने दो साल के मासूम बेटे प्रिंस को उपचार के लिए पाकबड़ा क्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर पांच स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। शिवानी के अनुसार प्रिंस की आंतों में परेशानी थी। डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही थी। शिवानी के अनुसार शनिवार रात ऑपरेशन के दौरान प्रिंस की मौत हो गई। जब डॉक्टर ने परिजनों को मौत की खबर दी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों ने लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.