बदायूं, मार्च 31 -- चार साल बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी और फिर कई डाक्टरों को दिखाया गया। जिनकी सलाह पर प्रसूता का परिजनों ने सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड कराया है। जिसमें जांच रिपोर्ट ने पेट में कपड़ा और कार्टेन होने का दावा किया है। जिसके बाद प्रसूता को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है वहां डाक्टरों ने फिर से ऑपरेशन कराने की बात कही है। पीड़ित परिवार ने पेट में कपड़ा और कार्टेन होने का दावा करते हुए प्राइवेट अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से प्राइवेट अस्पताल पर कार्रवाई की बात कही है। मामला वर्तमान में राजकीय मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग में है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हरपालपुर निवासी अखतर खान अपनी पत्नी नायाब बानो को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचा। जहां पेट में दर्द व बेचैनी की बात कही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.