अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ऑपरेशन कन्विक्शन में जनवरी माह में 33 मुकदमों में 42 लोगों को सजा सुनाई गई है। इसमें तीन मामलों में सात लोगों को आजीवन कारावास की सजा शामिल है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अभियुक्तों को सजा कराने के लिए पुलिस व अभियोजन की ओर से मजबूत पैरवी की जा रही है। इसमें जनवरी की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इसके अलावा जिले में चलाए जा रहे आपरेशन स्माइल के तहत 101 गुमशुदा व अपहर्ताओं को सकुशल बरामद किया गया है। इसी तरह जनवरी में साइबर थाना क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार लोगों के 15 लाख रुपये वापस कराए हैं। साइबर सेल की ओर से चार लोगों के आठ लाख 27 हजार 980 रुपये वापस कराए गए हैं। वन डे वन प्रॉब्लम अभियान में 95 शिकायतों का निस्तारण किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.