आगरा, दिसम्बर 12 -- आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों का खोया हुआ अमूल्य सामान सुरक्षित रूप से उनके मालिकों को वापस किया है। आरपीएफ कमांडेंट पी. राजमोहन ने बताया कि अप्रैल से नवंबर की अवधि में आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों से बरामद यात्रियों के लगभग 382 सामान सही पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया के बाद यात्रियों के सुपुर्द किए गए। सभी बरामद वस्तुओं का अनुमानित मूल्य Rs.49 लाख रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि आरपीएफ ने यात्रियों के खोए हुए बैग, मोबाइल, लैपटॉप, पर्स, दस्तावेज आदि बरामद कर वापस किए। उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान की विशेष देखभाल करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...