गुमला, मई 27 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। जिले के डुमरी प्रखंड में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। मनरेगा ऑपरेटर रामप्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने करीब 150 मजदूरों के खातों में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर फिनो पेमेंट बैंक के माध्यम से लाखों रुपये की फर्जी निकासी की है। इन मजदूरों के एटीएम कार्ड भी रामप्रसाद और उसके परिजनों के कब्जे में हैं।गंभीर आरोपों के बावजूद डुमरी प्रखंड के बीडीओ और बीपीओ समेत पूरा विभागीय अमला रामप्रसाद को बचाने में जुटा है। न तो अब तक कोई कार्रवाई हुई है और न ही प्राथमिकी दर्ज की गई है। विभागीय चुप्पी और संरक्षण के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।इस मामले में झामुमो और कांग्रेस नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। झामुमो नेता सुशील दीपक मिंज ने कहा है कि जब से डुमरी में वर्तमान बीडीओ और बीपीओ की नियुक्ति हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.